फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मुहल्ले में सोमवार को सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के रहने वाले वेद प्रकाश शर्मा सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कई साल से पकड़ी गोदाम मुहल्ले में रमेश दूबे के मकान में किराये पर रह रहे थे। वेद प्रकाश सुबह करीब 8 बजे अपने तीनों बच्चों को स्कूल पहुंचा कर घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर वह किसी काम से बाजार चले गए। करीब एक बजे घर लौटे तब भी दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी शोर मचाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस बीच शोर सुन मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। खिड़की से अंदर देखा तो वेद प्रकाश की पत्नी सीता देवी (32) का शव पंखे में लगे साड़ी के फंदे से लटकते हुए दिखा। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालवाया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के मायका डिथवा सराय ममरेज प्रयागराज को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मायका पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें