मकान पर पॉलिथीन फैलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे के हमले में राम आसरे पटेल के सिर में गंभीर चोट लगी, वह वहीं पर गिर पड़े। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामआसरे के भाई राम अचल (35) व उनकी मां बबना देवी (70) घायल हो गई।
राम आसरे की मौत की खबर सुनते ही गुस्साएं लोग राजेश प्रजापति के दरवाजे पर पहुंच गए। घर के सामने खड़ी बाइक को आग लगा दी। लोग आरोपी के घर के सामने ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। सूचना पर सीओ अतर सिंह और सर्किल के कई अन्य थानों की भी फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित पक्ष केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े थे। जिसके चलते उन्होंने तहरीर लेकर थानाध्यक्ष को रात में ही थाने भेजा।
साथ ही मामले में आरोपी पक्ष के राजेश कुमार प्रजापति, राजन और प्रदीप प्रजापति पर केस दर्ज कर उसकी प्रति भी उपलब्ध कराई, मगर प्रदर्शनकारी अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ और जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने पीछे से भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। अंधेरा होने के कारण लोग इधर-उधर भाग
गए, फिर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली खालसा गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर घर के बाहर सो रहे चाचा की भतीजों ने गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर भतीजों को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया।
भिलौली खालसा गांव निवासी अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। लॉकलाउन के दौरान पिता की मौत होने पर वह घर आया था। पिता की मौत के बाद भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अंतराम घर के बरामदे में सोया था। उसके भाई मेवा लाल के पुत्रों अमरजीत व इंद्रजीत ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ शत्रुघ्न प्रसाद सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतराम चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अमरजीत व इंद्रजीत को पुलिस ने उनके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमों में मेवा लाल व उसकी पत्नी मनदेई भी नामजद हैं। दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।