पुलिस घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गई। जहां डाक्टरों ने राजू तथा नीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान शांति देवी की भी मौत हो गई।
इस संबंध में बदलापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।