फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई ने 46 चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जेसी सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार की रात आयोजित कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान सेवा करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र के 46 चिकित्सक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

एराकियाना मोहल्ला स्थित एक लान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय ने संस्था के कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने चिकित्सकों के सेवा कार्य की सराहना की। मंडल समन्वयक गुलाम साबिर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। चेयरमैन विशाल जायसवाल ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक सुजीत जायसवाल, इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष मो. शाहिद नईम ने आगंतुकों का स्वागत किया।
इस मौके पर में डॉ. फारूक अरशद, डॉ. महेन्द्र यादव, डॉ. प्रेमचंद चित्रवंशी, डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. जेपी दुबे, डॉ. एस एल गुप्ता, डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डॉ. जीशान जफ़र, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. नैयर आजम, डॉ. मौलश्री, डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. अनवर आलम, डॉ. जुबेर अंसारी, डॉ. शमीम अहमद, डॉ. जावेद आलम, डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. मारिया शेख, डॉ. अभिषेक राव, डॉ. अजफ़र जमाल, डॉ. मो. अरशद, डॉ. शर्फुद्दीन आजमी, डॉ. राशिद अशरफ, डॉ. अमित सिंह, डॉ. आर बी यादव समेत 46 चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम, ब्यूटी पार्लर की संचालिका खुशबू जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालन मिर्जा जरियाब बेग ने किया। सचिव फजले इलाही ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें