सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल में हुए उपद्रव के मामले में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। उपद्रव क्यों हुआ, दोषी कौन है, कितनी क्षति हुई, सब कुछ जांच से स्पष्ट होगा। मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहा हूं। पहले दिन की पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पूरे घटनाक्रम में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।