फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: सजी सरकारी गल्ले की दुकानें, वितरित किया राशन

विज्ञापन
मियांपुर कोट के की दूकान पर में अन्न उत्सव के तहत लाभार्थी महिला को राशन देते राज्यमंत्री गिरीश च - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 2092 सस्ते गल्ले की दुकानों पर बृहस्पतिवार को अन्न उत्सव मनाया गया। जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट की दर से मिलने वाले पांच किलोग्राम गेहूं व चावल बांटा गया, जिसका लाभ जिले के सभी आठ लाख आठ हजार राशन कार्ड धारकों को दिया गया। इनमें राशन पाने वालों में एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय व छह लाख 82 हजार 656 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक शामिल थे। जिन्हें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राशन बांटा गया। शहर के मियांपुर कोटे की दुकान पर आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने वाजिदपुर, सुंदरनगर एवं सिकरारा के कुल्हनामऊ स्थित उचित दर की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शाहगंज: तहसील क्षेत्र की सभी 322 कोटे की दुकानों पर अन्न उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन कार्ड धारकों को राशन बांटा गया। वहीं, नगर के सरैंयां पश्चिमी कौडिय़ां मोहल्ले की दुकान पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व आपूर्ति अधिकारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राशन किट बांटीगई। मीरगंज: सभी कोटे की दुकानों पर राशन का किट बांटा गया। अगहुआ गांव में भाजपा नेता राजेश सिंह व थाना अध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने राशन का किट बांटा। रामनगर: जेठपुरा गांव में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंदुबाला सिंह ने राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया।
मछलीशहर: ब्लाक के सभी कोटे की दुकान पर राशन किट बांटा गया। राजेपुर गांव में बीडीओ राजन राय ने फीता काटकर अनाज वितरण का शुभारंभ किया। सराययुसुफ़ गांव में एडीओ पंचायत रामनिहोर और ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिन्द, अमारा में ग्राम प्रधान शिवनाथ मौर्य ,छाछो गांव में ग्राम प्रधान रामचंद्र गौतम के नेतृत्व में राशन किट बांटा गया। बदलापुर: क्षेत्र के कोटे की दुकानों में राशन किट का वितरण किया गया। हकारपुर में नगरपंचायत चेयरमैन अमर देयी के पति लखन्नदर सरोज ने फीता काटकर अनाज वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर /सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के वार्ड साहबगंज स्थित कोटेदार के दुकान पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व भाजपा कार्यकत्री पुष्पा शुक्ला ने राशन किट बांटा। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित कोटे की दुकान पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राहुल दूबे व बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने राशन का थैला बांटा, जबकि सब्जी मंडी वार्ड में सभासद सौरभ जायसवाल व कमालपुर वार्ड सभासद सूर्य लाल जायसवाल तथा भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता ने राशन से भरा बैग बांटा। सुजानगंज: फरीदाबाद में भाजपा के जिला मंत्री सुशील मिश्र व जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह ने कोटेदार वंदना की उपस्थिति में राशन किट का वितरण किया गया। सर्वेमऊ और कुशामौल में सुमन द्विवेदी व अरुवा में प्रधान देवमणि पटेल की उपस्थिति में राशन किट बांटा गया।
धर्मापुर: कबिरुद्दीनपुर कोटे की दुकान पर विधायक जफराबाद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मापुर में बीडीओ रवि कुमार सिंह, सरैयां में ग्राम प्रधान कैलाश नाथ, सुल्तानपुर में अशोक निषाद, कादीपुर में शीला देवी, किरतापुर में विनोद यादव व करमही में निर्मला जायसवाल सहित क्षेत्र के सभी कोटे की दुकानों पर राशन किट बांटा गया। केराकत: अकबरपुर, डेड़ुवाना , सरायबीरू, केराकत नगर के नालापार, शेखजादा, नरहन आदि गांवों में कोटे की दुकानों पर नोडल अधिकारियों के देख रेख में राशन किट बांटा गया। नगर में शेखजादा में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, नालापार में पूर्व विधायक अशोक सोनकर ने राशन किट बांटा। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के कुण्डी, जमुआरी, उदियासन, मुर्तजाबाद, मुरारा, बगथरी मेहौणा नैपुरा,रामपुर सहित 52 गांवों के कोटे की दुकानों पर राशन के किट का वितरण किया गया।
पीएम मोदी ने कहा-आपके साथ खड़ी है सरकार
जौनपुर। सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को टीवी और मोबाइल के माध्यम से लोगों को सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह कोशिश है कि योजनाओं को लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आप सभी का सहयोग रहा तो जन कल्याण को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं बनाती रहेगी। कोरोना काल के बावजूद देश की जनता को कोई दिक्कत नहीं होने दी गई। आप के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। बक्शा: ब्लाक के बशारतपुर कोटे की दुकान पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राशन कार्ड धारकों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। जलालपुर: क्षेत्र के बिबनमऊ गांव में बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी व प्रधान ज्ञानदास मौर्य ने बैग में राशन वितरित किया। इसके पहले सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी पर देखा और सुना।
बिजली कटने के चलते पीएम का संबोधन नहीं सुन पाए लोग
केराकत। अन्न उत्सव के कार्यक्रम के दौरान बिजली नहीं रहने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लोग नहीं सुन पाए । नगर क्षेत्र के साथ गांवों में भी बिजली गुल रही है,जिसको लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को लोग कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें