फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Election Result: ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आया, जानिए जौनपुर में किसके सिर सजा ताज

Thu, 10 Mar 2022 06:16 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर

सार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आ गया। मतगणना के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 21 तो बाकि आठ विधान सभावार 14-14 टेबल बनाए गए थे।
विज्ञापन
जौनपुर में मतदान के लिए बूथ के बाहर लगी कतार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आ गया। 20 लाख 7 हजार 504 मतों की गिनती बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। यह कार्य अर्धसैनिक बल के जवानों, अधिकारियों की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ।

विज्ञापन


मल्हनी सीट से सपा प्रत्याशी लकी यादव ने जदयू से मैदान में उतरे धनंजय सिंह को 16711 मतों से पछाड़ दिया है। वहीं मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर की भी जीत हुई है। हालांकि अंतिम चुनाव परिणाम की घोषणा बाकी है।

मतगणना के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 21 तो बाकि आठ विधान सभावार 14-14 टेबल बनाए गए थे। जहां एक प्रत्याशी के एक एजेंट एक टेबल पर मौजूद थे, जिनके लिए पास जारी किया गया थे। जबकि एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक लगाए गए, जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना सहायक प्रथम और एक मतगणना सहायक द्वितीय तैनात थे, जिनके ओर से मतों की गणना की गई।
विज्ञापन

 
मतगणना के लिए विधानसभा वार पंडाल बनाए गए थे। विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र में मतगणना भूतल पर सदर विधानसभा हुई। बदलापुर शाहगंज, जफराबाद, मल्हनी की मतगणना प्रथम तल हुई और मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, केराकत, मडि़याहूं की मतगणना द्वितीय तल पर हुई। मतगणना के लिए 640 कर्मी लगाए गए थे, 108 मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे थे। 532 कर्मचारियों ने मतों की गणना की। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।। सुबह 8 बजे से बैलट मतपत्रों की गणना हुई। 9 बजे से ईवीएम मशीनें खोली गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और प्रेक्षककण ने सभी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।
 
 रात भर ईवीएम की रखवाली की
ईवीएम बदले जाने की अफवाह फैलते ही भारी संख्या में प्रत्याशी व कार्यकर्ता व सपाई जुट गए, वे स्ट्रांग रूम के आसपास जमे हैं। मंगलवार की रात घटना के बाद सुबह एक प्रत्याशी के पांच लोगों को एवं रखवानी के लिए स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी कैमरा निगरानी कंट्रोल रूम के पास रहने की छूट दी गई। प्रशासन ने सभी लोगों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्य गेट के बाहर रोक दिया। जहां से सपा कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक करके भेजा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मतगणना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रिटर्निगिं आफिसर को निर्देश दिए कि नियत समय से स्ट्रांग रुम खोलते समय आप सभी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबुल/चरण की गणना के बाद उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं द्वारा फार्म 17 सी के पृष्ठ भाग पर हस्ताक्षर किया जाना अनिवार्य
था। अंत में प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 05-05 बूथों की मतगणना लाटरी सिस्टम के आधार पर वीवीपैट की पर्ची के माध्यम से हुआ।

पुलिस और अर्धसैनिक जवानों के ने किया पैदल मार्च
मतगणना को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। क्षेत्राधिकारी सदर रणविजय सिंह, कोतवाल सतीश सिंह, थानाध्यक्ष बक्शा दिव्य प्रकाश,थानाध्यक्ष सिकरारा संतोष कुमार राय ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त भी किया।
 
सुबह 6 बजे से मतगणना की समाप्ति तक लागू रही ये व्यवस्था
- शाहगंज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर आने वाले बड़े वाहनों पर पुर्णत: रोक रही। सभी बड़े वाहन ट्रक डंपर व प्राइवेट बस सभी को शाहगंज से डायवर्ट किया गया।
- कोइरीडिहा तिराहे से छोटे वाहनों को डायवर्ट किया, कोइरीडिहा से कोई भी छोटा व बड़ा वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं जा पाया।
- कुत्तुपुर तिराहा पूर्वांचल रोड पर एक बैरियर लगाया गया, जिसमें ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई भी वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया गया।
-जौनपुर की ओर से शाहगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक डंपर व अन्य बड़ा वाहन पचहटिया तिराहे से गौराबादशाहपुर की ओर डायवर्ट किया। गौराबादशाहपुर से वरदह होते हुए शाहगंज की ओर गया।
-वाराणसी से इलाहाबाद व लखनऊ जाने वाले सभी वाहन हौज से हाईवे में डाइवर्ट किया, जो बाहर-बाहर इलाहाबाद लखनऊ की ओर गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया मतगणना हाल में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता तथा मतगणना अभिकर्ता को मतगणना हाल के अन्दर मात्र पेन, पेंन्सिल, प्लेन पेपर, नोट पैड और 17 सी डुप्लीकेट प्रति के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें