फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Election Result: जौनपुर में किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वो घड़ी आ गई, जिसका सात मार्च के बाद से जनपद के लोगों और प्रत्याशियों को बेसब्री से इंतजार था। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इन प्रत्याशियों में नौ के सिर ताज बांधेगा, जिसके लिए 20 लाख 7 हजार 504 मतों की गिनती 10 मार्च बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। यह कार्य अर्धसैनिक बल के जवानों, अधिकारियों की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। मतगणना के लिए लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 21 तो बाकि आठ विधान सभावार 14-14 टेबल बनाए गए हैं। जहां एक प्रत्याशी के एक एजेंट एक टेबल पर मौजूद होंगे। जिनके लिए पास जारी किया गया है। जबकि एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक लगाए गए हैं, जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना सहायक प्रथम और एक मतगणना सहायक द्वितीय तैनात रहेंगे, जिनके ओर से मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट

मतगणना के लिए विधानसभा वार पंडाल बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र में मतगणना भूतल पर सदर विधानसभा की होगी। बदलापुर शाहगंज, जफराबाद, मल्हनी की मतगणना प्रथम तल पर होगी।
विज्ञापन

मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, केराकत, मडि़याहूं की मतगणना द्वितीय तल पर होगी। मतगणना के लिए 640 कर्मी लगाए गए हैं, 108 मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे हैं। 532 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है, जिसमें महिला पुरुष पुलिसकर्मी के साथ-साथ अर्धसुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई व्यक्ति नहीं जा सकेगा। जगह-जगह बैरिंगकेटिंग और पंडाल बनाए गए हैं। वाहनों की पार्किगिं मूल मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर ही रहेगी। सुबह 8 बजे से बैलट मतपत्रों की गणना होगी। 9 बजे से ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और प्रेक्षककण सभी मतगणना स्थल का निरीक्षण किए और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

रात भर ईवीएम की रखवाली के लिए प्रत्याशी और कार्यकर्ता

जौनपुर। ईवीएम बदले जाने की अफवाह फैलते ही भारी संख्या में प्रत्याशी व कार्यकर्ता व सपाई जुट गए, वे स्ट्रांग रूम के आसपास जमे हैं। मंगलवार की रात घटना के बाद सुबह एक प्रत्याशी के पांच लोगों को एवं रखवानी के लिए स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी कैमरा निगरानी कंट्रोल रूम के पास रहने की छूट दी गई। प्रशासन ने सभी लोगों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्य गेट के बाहर रोक दिया गया। जहां से सपा कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाली सभी गाडि़यां की बिना चेक किए अंदर जाने नहीं दे रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव रात में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। इस दौरान सपा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहे। इसके अलावा बसपा के बसपा के मडि़याहूं से प्रत्याशी आनंद दुबे, जफराबाद से डा. संतोष मिश्रा, केराकत से डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जौनपुर। मतगणना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतगणना सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। समस्त रिटर्निगिं आफिसर को निर्देश दिया कि नियत समय से स्ट्रांग रुम खोलते समय आप सभी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। मतगणना हेतु प्रत्येक टेबुल के लिए मतगणना अभिकर्ताओं की पहचान पत्र संबंधित रिटर्निगिं आफिसर के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। सर्वप्रथम पोस्टल, ईटीपीबीएस की गणना प्रारम्भ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समस्त प्रत्याशियों से अपने एजेंटों के साथ समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रत्येक टेबुल/चरण की गणना के बाद उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं द्वारा फार्म 17 सी के पृष्ठ भाग पर हस्ताक्षर किया जाना अनिवार्य होगा। अंत में प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 05-05 बूथों की मतगणना लाटरी सिस्टम के आधार पर वीवीपैट की पर्ची के माध्यम से किया जाएगा।
पुलिस और अर्धसैनिक जवानों के ने किया पैदल मार्च

जौनपुर। मतगणना को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। क्षेत्राधिकारी सदर रणविजय सिंह, कोतवाल सतीश सिंह, थानाध्यक्ष बक्शा दिव्य प्रकाश,थानाध्यक्ष सिकरारा संतोष कुमार राय ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर किया। साथ ही जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सुबह 6 बजे से मतगणना की समाप्ति तक लागू होगी ये व्यवस्था
- शाहगंज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर आने वाले बड़े वाहनों पर पुर्णत: रोक रहेगा। सभी बड़े वाहन ट्रक डंपर व प्राइवेट बस सभी को शाहगंज से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- कोइरीडिहा तिराहे से छोटे वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा, कोइरीडिहा से कोई भी छोटा व बड़ा वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं आएगा।
- कुत्तुपुर तिराहा पूर्वांचल रोड पर एक बैरियर लगाया जाएगा, जिसमें ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई भी वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जाएगा
विज्ञापन

-जौनपुर की ओर से शाहगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक डंपर व अन्य बड़ा वाहन पचहटिया तिराहे से गौराबादशाहपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गौराबादशाहपुर से वरदह होते हुए शाहगंज की ओर जाएगा।
-वाराणसी से इलाहाबाद व लखनऊ जाने वाले सभी वाहन हौज से हाईवे में डाइवर्ट किया जाएगा, जो बाहर-बाहर इलाहाबाद लखनऊ की ओर जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 10 मार्च को वीर बहादुर सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित मूल्यांकन भवन के हालों में प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना हाल में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता तथा मतगणना अभिकर्ता को मतगणना हाल के अन्दर मात्र पेन, पेंन्सिल, प्लेन पेपर, नोट पैड और 17 सी डुप्लीकेट प्रति के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें