फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: डीएम ने जिले के छह प्रवक्ता और 273 अध्यापकों को दिया नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में नवचनियुक्त प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों डीएम व विधायकों द्वारा दिय - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लोक सेवा आयोग प्रयागराज से चयनित छह प्रवक्ताओं एवं 273 सहायक अध्यापक को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रेक्षागृह में विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक मड़ियाहॅू लीना तिवारी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

जनपद में सहायक अध्यापक पद के कुल 273 और प्रवक्ता पद पर 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें आभा यादव, अनिल कुमार पाल, अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, आजाद चन्द्र यादव सहित विभिन्न अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाकर उत्साहित थे। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने चयनित शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विधायक मड़ियाहॅू एवं केराकत द्वारा नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्य को सेवा-भाव से सकारात्मक ऊर्जा के साथ करते हुए, समाज में एक अलग पहचान बनाए। उनके संदेश, अगर आप जिन्दा है तो जिन्दा दिखना चाहिए से प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी का मनोबल बढ़ा। जिलाधिकारी ने कहा गया कि आप सभी प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जाये अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और कर्मठता के साथ निभाए। संचालन डीआईओएस राजकुमार ने पण्डित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें