फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur accident: हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर, छह लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Dec 2022 11:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सिंधोरा वाराणसी निवासी एक रिश्तेदार की गुरुवार को मौत हो गई थी। सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त कर मैजिक वाहन से छितौना जलालपुर लौट रहे थे। असबरनपुर गांव के पास पहुंचने पर लोगों ने प्लान बदल कर थरी फूलपुर जाने का निर्णय कर लिया। चालक आल्हा राजभर गाड़ी मोड़कर गलत तरफ से वाहन लेकर जा रहा था की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जौनपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे मैजिक व ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिला और तीन बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया।

विज्ञापन

घायलों ने बताया की सिंधोरा वाराणसी निवासी एक रिश्तेदार की गुरुवार को मौत हो गई थी। सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त कर मैजिक वाहन से छितौना जलालपुर लौट रहे थे। असबरनपुर गांव के पास पहुंचने पर लोगों ने प्लान बदल कर थरी फूलपुर जाने का निर्णय कर लिया। चालक आल्हा राजभर गाड़ी मोड़कर गलत तरफ से वाहन लेकर जा रहा था की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमे 40 वर्षीय चालक आल्हा, 51 वर्षीय शकुंतला पत्नी सूबेदार निवासी छितौना, 30वर्षीय रीना पत्नी राधेश्याम निवासी थरी फूलपुर वाराणसीऔर इनके तीन बच्चे अंश 12, हिमांशु 8, प्रियांशु 7 घायल हो गए। सभी घायल चालक समेत आपस में रिश्तेदार हैं। जिनका सीएचसी में उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें