फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रावास के कमरे, मेस और जिम का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/करंजकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची नैक टीम ने सोमवार को ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल, विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय, एकलव्य स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम की खेल सुविधा, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आर्यभट्ट संगोष्ठी भवन में पुरातन छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों और कार्य परिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।
विज्ञापन


एक टीम सेंट्रल ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल और दूसरी टीम विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय पहुंची। सीटीपीसी के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों को विस्तार से बताया। केंद्रीय पुस्तकालय में किताबों, जर्नल के बारे में विस्तृत जानकारी ली। शोध गंगा पर अपलोड थिसिस के बारे में बताया गया। प्रो. मानस पांडेय ने लाइब्रेरी की मुख्य सुविधाओं के बारे में प्रकाश डाला। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में डॉ. विद्युत मल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुस्तकालय की सुविधाओं को टीम के सामने प्रस्तुत किया। केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को टीम ने देखा। आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में प्रो. वंदना राय, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अनु त्यागी से जानकारी हासिल की।
इसके बाद टीम एकलव्य और इंडोर स्टेडियम पहुंची। पिछले पांच सालों में अर्जित किए ट्रॉफी, अवार्ड, शील्ड का अवलोकन किया। खिलाड़ियों ने शिव तांडव पर योग, कुश्ती, तीरंदाजी का प्रदर्शन देखा। अंतर महाविद्यालीय तीरंदाजी पुरुष और महिला प्रतियोगिता में भी पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया। इसी के साथ कई खेलों का प्रदर्शन नैक पीयर टीम के समक्ष किया गया। एकलव्य स्टेडियम में टीम के सदस्यों को परंपरागत साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. एसके पाठक और महामंत्री ओपी सिंह, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह शामिल थे। हेरिटेज गैलरी का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पीके कौशिक उपस्थित थे। टीम गर्ल्स और बॉयज हास्टल में पहुंचकर मेस, छात्रावास के कमरे, जिम का निरीक्षण किया। इस दौरान झांसी मिश्रा, पूजा सक्सेना, जया शुक्ला और ब्याज हॉस्टल में डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार से सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। कुलपति सभागार में कार्यपरिषद के सदस्यों के साथ बातचीत की। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण डॉ. पुनीत सिंह के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें