पूविवि के 25वे दीक्षांत समारोह में प्रामिक विद्यालय की छात्रा कोस्कूल बै व ड्राईफ्रूट देतीं राज्?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन के दौरान एक शिक्षक और अभिभावक के रूप में नजर आई। वे पूरे कार्यक्रम के दौरान कई बार समझाती और कुछ न कुछ सीखाती नजर आईं। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की लेकिन अगले ही पल मेडल पाने वालों में छात्रों की संख्या कम देख चिंता भी जाहिर की।
उन्होंने संबोधन में पूछा कि पूर्वांचल की मिट्टी में क्या है, जो बेटियां इस तरह आगे आ रही हैं। हमारे बेटे पीछे हैं। मैं देख रही हूं 75 प्रतिशत मेडल हमारी बेटियां ले गई हैं। लोगों ने दर्शक दीर्घा से बताया कि यहां लड़कों से अधिक लड़कियों की संख्या है। कहा कि गर्व की बात है कि लड़कियां आगे आ रही हैं और आगे भी जाएंगी। सभी को समान रूप से शिक्षा देना चाहिए और यदि बीच में कोई बच्चा छूट जाए तो उसे वापस लाने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि एक-एक गांव में जाइए। गांव के लोगों को इकठ्ठा करवाइये ताकि सभी बच्चों का दाखिला हो सके। परिवर्तन लाने के लिए समाज का सहयोग लेना होगा। उन्होंने दीक्षांत समारोह में बुलाए गए परिषदीय विद्यालय के 51 बच्चों को बैग आदि वितरित करते हुए कहा कि जब यह बच्चे यहां की भव्यता देखकर मन में सोचकर जाएंगे कि जब हम पढे़ंगे, तभी यहां तक पहुंचेंगे। कहा कि कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत हो, इसके लिए गांव में जाकर ग्रामीणों को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन म्यूजिक क्लास पर जोर दिया।