जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर बागे गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से नगदी तथा मोबाइल छीनकर भाग गए। राजेपुर गांव निवासी दीपक नागर पुत्र सियाराम नागर की सिरकोनी बाजार में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। वह रात को लगभग दस बजे दुकान से घर जा रहा था। वह अपने घर से एक किमी पहले पहुंचा ही था कि एक पल्सर पर सवार तीन युवकों ने दीपक के बाइक को आगे आकर रुकवा दिया। दीपक के पास का साढ़े तीन हजार रुपये तथा मोबाइल लेकर बदमाश भाग गए। रात को घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दीपक से 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने की बात कही।