खेतासराय में खुटहन मार्ग पर गिरा शीशम का पेड़। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी बारिश हुई। गोमती नदी में तो पिछले 24 घंटे में करीब तीन फीट जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते गोमतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पानी घुस गया। वहीं, हनुमानघाट पर चल रहा घाट डेवलपमेंट का भी काम ठप हो गया। पिछले तीन दिनों से जिलेभर में रु क-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके जगह-जगह जलभराव हो गया है। गोमती नदी का पानी पिछले 24 घंटे में करीब आठ फीट पर था, शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे बढ़कर करीब 11 फीट पर पहुंच गया। जलस्तर की बढ़ती गति देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि रात तक नदी का जलस्तर 11 फीट के निशान को पर कर जाएगा। वहीं, हनुमान घाट पर चल रहा 8.05 करोड़ रुपये की लागत से नमामि गंगे के तहत डेवलपमेंट का कार्य ठप हो गया है, क्योंकि अब तक कराया गया निर्माण कार्य पानी में डूब गया है। जबकि इस कार्य को पूरा करने के लिए 40 मजदूरों को लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा था। साथ ही काम को गति देने के लिए जेसीबी भी लगाए गए थे। लेकिन वह अब पूरी तरह से पानी में डूब गया है। सूरज घाट पर भी पानी घाट की सीढ़ियों तक आ गया है। कमोबेश यही हालत केराकत और चंदवक इलाके से गुजरी गोमती नदी के तटवर्ती इलाकों की भी है। सिकरारा से गुजरी सई नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है।
घरों को कराया गया खाली, वन विभाग ने कटवाया पेड़
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप काली मंदिर के पास पीपल का एक पुराना पेड़ चबूतरे सहित आधा उखड़ गया था। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आसपास के घरों को खाली करवा दिया। वहीं, शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काट दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में डीएफओ प्रवीण खरे ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। बारिश खत्म होते ही पेड़ को कटवा दिया गया है।
पेड़ गिरने से घंटा भर सड़क रहा बाधित
खेतासराय। राजकीय पशु चिकित्सालय सोंधी के पास शुक्रवार की भोर में तेज हवा के चलते बारिश में एक शीशम का पेड़ सड़क पर धराशायी हो गया। जिससे खेतासराय-खुटहन मार्ग पर लगभग एक घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध किए पेड़ की डालियां काटकर किसी तरह आधी सड़क खाली की। इसके बाद वाहनों का आना जाना शुरू हो पाया।
सब्जी मंडी के पास लगातार बारिश के चलते पीपल के पेड़ के जड़ से उखड़ जाने के बाद उसे काटते वन विभाग औ?- फोटो : JAUNPUR
हनुमान घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत हो रहे घाट का सुंदरीकरण का काम बारिश के चलते हुआ बंद। संवाद- फोटो : JAUNPUR