फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कल्याण के लिए पूजी गई देवी स्वरूपा कुंआरी कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर में प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा तथा विश्व कल्याण के लिए क्षेत्र के बघौरा स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के अटल मनरेगा पार्क परिसर में चल रहे ग्यारह दिवसीय दस विद्या महाश्रोतम व ग्यारह कुंडीय महायज्ञ के आखिरी दिन शुक्रवार को यज्ञ हवन कर कुंवारी कन्याओं का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर विशाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। सबेरे लगभग सात बजे हवन समापन के बाद लोगों ने यज्ञ कुंड में आहूति देते हुए जन कल्याण की मन्नत मांगी। कथावाचक योगी बाबा परमहंस स्वामी कथा का शुभारंभ करने के पूर्व विघ्न विनाशक गणपति गणेश की स्तुति की। उन्होंने उपस्थित कथा प्रेमियों को जीवन मे श्रद्धा व विश्वास की महत्ता से जुड़ी मनोहारी कथा का रसपान कराया। वहां मौजूद देवी स्वरुपा कुंवारी कन्याओं का श्रद्धालु महिलाओं द्वारा उनका पूजन-अर्चन करते हुए भोजन कराया गया। इससे पहले मुख्य यजमान संजय उपाध्याय व सुरेश मोदनवाल ने व्यास जी का माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रं देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें