बरसठी थाना क्षेत्र के बघनरी गांव के पूर्व प्रधान पर पुलिस धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान पर आरोप है वह एक फर्म से प्राइमरी स्कूल के डेस्क बेंच व ग्रीन बोर्ड लिया था। उन्होंने जिस फर्म से क्रय किया था ,उस फर्म को भुगतान न कर दूसरे फर्म में भुगतान कर पैसा हड़प लिया।
जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के चौंधी गांव निवासी मनोज तिवारी प्राइमरी स्कूलों में डेस्क बेंच अन्य ब्लाक से सम्बंधित सामानों का सप्लाई करने का काम करते थे। उन्होंने बरसठी ब्लाक के बघनरी प्राइमरी विद्यालय पर फरवरी वर्ष 2020 में ग्राम प्रधान रहे कमलेश सिंह उर्फ सोनू के कहने पर 1 लाख 68 हजार 50 रुपये का डेस्क बेंच व ग्रीन बोर्ड सप्लाई किया था। जिसका पैसा आज तक ग्राम प्रधान ने नही दिया। मनोज तिवारी को पता चला कि पूर्व कमलेश कुमार सिंह सोनू उक्त पैसे का भुगतान अपने ही कार्यकाल में श्रेया इंटरप्राइसेस व एमएके इंटरप्राइसेस के नाम से करा लिया। मनोज ने इस बात की शिकायत करते हुए बरसठी थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया की तहरीर के आधार पर धारा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।