फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

764 किसानों को मिला 15.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बीमा योजना का लाभ 11514 बीमित किसानों में से मात्र 764 किसानों को 1595787 रुपये बैंक खातों में भेज दिया गया है। बाकी 10750 किसानों को जांच के बाद अपात्र बताया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कंपनी के जरिये किसानों को दिया गया मुआवजा उंट के मुंह में जीरा जैसा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीमा कंपनी ने प्रीमियम के तौर पर एक करोड़ 55 लाख 42565 रुपये वसूल किए हैं। जिसमें 764 किसानों को मात्र 1595787 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020-21 के तहत जिले के 764 किसानों को 1595787 रुपये बैंक खातों में भेज दिया गए है। यह लाभ क्रॉप कटिंग के आधार पर दिया गया है। खरीफ सीजन 2020-21 में एचडीएफसी एर्गो जनरल एश्योरेंस कंपनी में योजना के तहत कुल 11514 किसानों ने फसल बीमा किया है। 5394.9187 हैक्टेयर क्षेत्रफल बीमित हुआ है। इसमें कंपनी को 15542565.87 प्रीमियम के रूप में मिला है। इसमें किसानों से 6831055.05 सरकार से 4355755.41 जिसमें केंद्र और राज्य का बराबर अंशदान रहा। इसके बाद प्राकृतिक आपदा के नुकसान के एवज में 764 किसानों को 1595787 क्षतिपूर्ति दी गई है।
जनपद में एचडीएफसी एर्गो जनरल एश्योरेंस कंपनी की ओर से खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा किया गया था। पात्र पाए गए 764 किसानों के बैंक खातों में 1595787 धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद्र यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें