फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में पूविवि. के तीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। इन वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ा है। तीनों को बधाई देेते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि यह उपलब्धि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिवार के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा की बात है।
विज्ञापन

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर विवि. द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों को शामिल किया है। पूविवि. विज्ञान की पूर्व संकायाध्यक्ष व शिक्षक श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. वंदना राय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रो. प्रदीप कुमार और केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश यादव ने सूची में जगह बनाई है। अक्तूबर 2021 को प्रकाशित ‘ मानकीकृत उद्धरण संकेतकों के अध्यतन विज्ञान व्यापी लेखक डेटाबेस’ में विश्व के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची बनाई गयी है।
प्रो. वंदना राय व डॉ. प्रदीप कुमार पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बॉयोटेक्नोलॉजी में मानव आण्विक आनुवंशिकी में मुख्य रूप से महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य संबंधी विषयों व विशेषकर फोलिक एसिड से संबंधित जींस पर कार्य कर रहे है। डॉ. मिथिलेश यादव एक दशक से भी अधिक समय से पोलिमर केमिस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें