फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस पर किया जमकर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 34 मिनट के संबोधन के दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर वार किया। कहा, 2017 से पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को दंगाग्रस्त प्रदेश बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी कमजोर कर दिया। सड़कों पर गड्ढा देखते ही पता लग गया है कि उत्तर प्रदेश आ गया है। लेकिन, अब उत्तर प्रदेश विकास की राह पर है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 2017 के बाद भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास करके और दंगा, छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। पहले यहां चेहरा देखकर बिजली की आपूर्ति होती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं है, जितनी बिजली बदलापुर को उतनी ही बिजली मुंगराबादशाहपुर को मिलती है। अगर पहले की सरकारी चाहती तो जिन लोगों ने महाराष्ट्र में जाकर कंपनियां खोली हैं, वो यहीं खोलते। बात अगर कोरोना काल की करूं तो दो लाख से ज्यादा प्रवासी अकेले जौनपुर में आए थे। यदि पहले की सरकारें इस बात को सोचती तो यह जनपद विकास और एक्सपोर्ट का हब बन जाता। लेकिन, उन्हें इसकी चिंता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें