फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए 2.26 लाख लूट की रची झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास सोमवार की शाम चांदेपुर निवासी वक्रांगी केंद्र संचालक विनांत सिंह से 2.66 लाख रुपये की लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने शक के आधार पर पीड़ित से ही सख्ती से पूछताछ की तो उसे सच्चाई बता दिया।
विज्ञापन

सीओ केराकत के मुताबिक पीड़ित ने रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, इसकी पैरवी कर रहा था। लाइसेंस आसानी से मिल जाए, इसलिए लूट की कहानी गढ़ दी थी। थाना क्षेत्र के पतरहीं बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाने वाले विनांत ने सोमवार की रात करीब आठ बजे थाने में सूचना दी कि घर जाते समय बरहपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उनसे 2.66 लाख रुपये लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ केराकत शुभम तोडी की जांच में पता चला कि 2.66 लाख रुपये विनांत के खाते के जरिए चेक बांकेलाल के खाते में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए बांकेलाल को बुलाया तो उसने इसकी पुष्टि कर दी। विनांत के पास 45 हजार रुपये मिले। इससे पुलिस को संदेह होने लगा कि बदमाश लूटपाट करते तो उसके जेब में मौजूद 45 हजार रुपये क्यों छोड़ देते। पुलिस ने विनांत से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। सीओ के मुताबिक विनांत ने यह भी बताया कि उसने रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। सीओ केराकत के कार्यालय में पैरवी करने गया था। लाइसेंस आसानी से मिल जाए, इसलिए लूट की कहानी गढ़ दी थी। सीओ ने कहा कि सच सामने आने और विनांत द्वारा गलती स्वीकार कर लेने के बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें