फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन ने पकड़ा जोर, 150 से अधिक परीक्षक हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के नए मूल्यांकन भवन में नौ अगस्त से शुरू हुए मूल्यांकन ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को 150 से अधिक परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन

मूल्यांकन समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुल 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। गृह विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। इसमें 87 हजार कापियों का मूल्यांकन होना है। अन्य विषयों में समाजशास्त्र 17 अगस्त और भूगोल का मूल्यांकन 22 अगस्त से शुरू होगा। परीक्षकों को जरूरी प्रपत्र, अप्रूवल और बैंक स्टेटमेंट जरूर लाना है। तभी उन्हें मूल्यांकन की अनुमति दी जाएगी। मूल्यांकन में सह समन्वयक डॉ. रसिकेश, डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. प्रशांत त्रिवेदी उपस्थित रहे। डॉ. रसिकेश ने बताया कि मूल्यांकन में कोविड 19 के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और उनके ओएसडी केएस तोमर बीच-बीच में निरीक्षण कर रहे थे। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें