फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को परिवार न्यायालय में प्री ट्रायल बैठक हुई, जिसमें 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने आगामी लोक अदालत में अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। साथ ही निस्तारण योग्य मामलों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष लोक अदालत पीठ व परिवार न्यायालय अली ऱजा ने अधिवक्ताओं से वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित सुलह-संधि से निस्तारण योग्य अधिकाधिक मामलों को निस्तारित कराने पर जोर दिया। सचिव शिवानी रावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोक अदालत के मामलों के निस्तारण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। बैठक में एकता कुशवाहा, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय, प्रहलाद सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चतुर्थ एवं राजेन्द्र यादव, गठित पीठ के सदस्य व अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें