फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आज, तैयारी पूरी, 209 वोटर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव है, लेकिन बृहस्पतिवार को प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी ताकत झोक दी है। इस दौरान उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, आडिटर सहित चार सदस्य पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। मैदान में अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए आठ प्रत्याशी हैं, जिनका फैसला 209 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति के द्विवार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर रामलाल यादव, संगठन मंत्री के पद पर लक्ष्मी शंकर यादव, ऑडिटर के पद पर वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर राम चन्द्र बिंद सहित सदस्य पद के लिए दूधनाथ, अर्जुन सिंह, नवल किशोर, राम सिंह मौर्य, राज बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, नीतेश कुमार व प्रदीप श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन पदों पर एक-एक उम्मीदवारों होने के कारण निर्विरोध चुनाव होना तय हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें अमरनाथ सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, स्कंध यादव, जय प्रकाश चौहान शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, सूर्यमनी तिवारी, पुष्पकान्त यादव भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव अधिकारी राम चन्द्र यादव, लालता प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, राम कृपाल सिंह, रमेश चंद द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद, मो. आसिफ ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें