परिजन आनन-फानन में उसे लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत मे ले लिया। साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने कहा झूठा है दुष्कर्म का आरोप
मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसमें एक पक्ष ने अपनी आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जो प्रथम दृष्टया फर्जी दिखाई देता है। कारण कि जिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करना बताया गया था, वह निरीक्षण के दौरान खेल रही थी। जांच के दौरान बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसकी बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी। जिससे पड़ोसी युवक हाथ पकड़ कर उलाहना देने के लिए ले जाने लगा था। पीड़िता की मां ने स्वीकार किया कि पड़ोसियों ने झगड़ा बढ़ाने के लिए मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाया और तहरीर में गलत आरोप लगा दिया।