फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज मदन पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील स्थित ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम न्यायालय में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। न्यायालय में विचाराधीन वादों की फाइलों की जांच आदि के पश्चात अधिवक्ताओं से विभिन्न मामलों की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि अभी छोटे मामले ही यहां देखे जा रहे हैं। सिविल प्रक्रिया संहिता के मामलों को भी ग्राम न्यायालय स्तर पर लाने की प्रक्रिया चल रही है। उच्च न्यायालय का आदेश मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिला जज स्तर पर देखे जाने वाले गुजारा भत्ता के मामलों को भी ग्राम न्यायालय में चलाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील के अधिवक्ताओं को काम करने का अवसर दिया जाएगा। ग्राम न्यायालय को विस्तार देने के लिए पांच से छह एकड़ जमीन की स्वीकृति हो गई है। जमीन की तलाश के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर ग्राम न्यायालय की मुंसफ प्यूशिका तिवारी, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजदेव यादव, लालचंद गौतम, समर बहादुर यादव, लालता प्रसाद यादव, वीरेंद्र तिवारी, भूप नारायण सिंह, राजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें