फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय मास कम्युनिकेशन में होगा सीधे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में संचालित एमए जन संचार विषय में 6 सितंबर से सीधे प्रवेश लिया जाएगा। छात्रों की सुविधा को देखते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने इस बार पाठ्यक्रम की फीस भी कम कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमए जन संचार पाठ्यक्रम में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकते हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस साल भी सीधे दाखिला लिया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि जन संचार पाठ्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क, वीडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन, इंटरनेशनल कम्युनिकेशन, मीडिया मैनेजमेंट, फोटोग्राफी समेत विभिन्न विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम मीडिया इंडस्ट्री के अनुरूप होने से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें