फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज ग्रामीणों ने रोका पुल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव के पास गोमती नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मोरंग बालू की जगह सफेद बालू का इस्तेमाल पुल के निर्माण में किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी। अगर घटिया सामग्री का इस्तेमाल मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जमैथा गांव के पास गोमती नदी पर पुल निर्माण के लिए बसपा शासन काल में वर्ष 2011 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के प्रयास से स्वीकृति मिली थी। उसी वर्ष पुल निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया था। बीच में निर्माण कार्य ठप पड़ गया था। अब जफराबाद के विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के प्रयास से एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस वक्त पुल का स्लैब ढाला जा रहा है। आरोप है कि पुल बनाने के लिए डाला गिट्टी, मोरंग बालू की जगह सफेद बालू तथा दोयम दर्जे की गिट्टी डाली जा रही है। इस सूचना पर दोपहर में गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। जो भी निर्माण सामग्री आएगी, वह गांव के लोगों के सामने होगी। गांव निवासी प्रणविजय सिंह, रोशन सिंह, अंकुर ने डीएम से भी शिकायत कर आरोपों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें