फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: अपराधी तारीफ करते रहें तब भी एक्शन नहीं रुकेगा, डिप्टी सीएम केशव ने इशारों में अतीक पर साधा निशाना

Fri, 21 Oct 2022 10:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे। अतीक अहमद की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार की तारीफ करने पर भी किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परियोजनाओं का शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण किया। उन्होंने अतीक अहमद की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार की तारीफ करने पर भी किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। अपराध के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों व जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वजह से यूपी सुरक्षित है। डिप्टी सीएम ने कहा कि निकाय चुनावों में कमल खिलेगा। उसके बाद डबल इंजन की सरकार, ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी। कहा कि जब मुझसे विश्वविद्यालय में रज्जू भइया संस्थान के लोकार्पण के लिए संपर्क किया गया तो मुझे खुशी हुई।

आरएसएस के सरसंघ चालक रहे राजेंद्र सिंह रज्जू भइया ने इलाहाबाद विश्ववविद्यालय में तमाम स्वयं सेवकों को तैयार किया। उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। इन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, आध्यात्म, संस्कृति के क्षेत्र में शानदार काम किया। अशोक सिंघल के बारे में कहा कि उन्होंने मां भारती की सेवा करते हुए पूरा जीवन समाज के लिए लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पूज्य अशोक सिंघल जी के नाम से सभागार का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। केशव मौर्य ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में अशोक स्तंभ, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय का नवीन भवन, अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया। 
पढ़ें: बिहार की तर्ज पर यूपी में भी लागू हो शराबबंदी, ओमप्रकाश राजभर ने की सरकार से मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें