फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरने के दौरान हुई सभा में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य का समय बदलकर सुबह 8 से शाम 4:30 बजे तक करने का जो निर्णय सरकार ने लिया है वह गलत है। इस मसले को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में शिक्षक सोमवार को प्रदेश भर में डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने की मांग की। प्रदेश मंत्री ने धरने के मुद्दों को शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने शिक्षकों को कोरोना महामारी के दौर में सरकार द्वारा कोई सहयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है। धरने को प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। धरना स्थल पर उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने धरने में शामिल शिक्षकों के प्रति आभार जताया। धरने में जयप्रकाश सिंह, राजेश यादव, संतोष सिंह रघुवंशी, चंद्रप्रकाश दुबे, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह, प्रदीप सिंह, विनय प्रकाश सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा, सुदीप सिंह, रामसागर सिंह, सुधीर राय, उपेंद्र सिंह, अजय तिवारी, दयाशंकर सिंह, अजय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, विकास गुप्ता, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें