फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व बीज नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद व बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति नरहन पर प्रदर्शन किया। साथ ही समितियों से खाद व बीज जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना था कि बकाया वेतन के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिव हड़ताल पर हैं तो संबंधित जिम्मेदारों को अपने स्तर से समितियों से खाद व बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। खाद व बीज नहीं मिलने से आलू सहित अन्य फसलों की बुआई का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान प्राइवेट दुकानदारों से महंगे दाम पर खाद व बीज खरीदने को विवश हैं। किसानों ने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन कृष्ण कुमार यादव, राजेश यादव, राजबहादुर यादव, आकाश गोंड़, फिरतू राम, कैश खान, विनोद यादव, सोमारी देवी, मालती देवी, प्रेमा देवी, मीरा देवी व स्वारथ निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें