फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को युवा संगठन एआईडीएसओ (आल इंडिया स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन) ने अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन की जिला कमेटी की ओर से बदलापुर में जुलूस निकाल कर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश राज्य अध्यक्ष रविशंकर मौर्य ने कहा कि देश में बेरोजगारी तेजी से बढ रही है। मध्य प्रदेश में युवक बेरोजगारी के खिलाफ 18 अगस्त को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी कर शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठीचार्ज करके दबाने का प्रयास किया। कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक व तानाशाही पूर्ण रवैया है। उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों पर से मुकदमा वापस लेकर अविलंब छोड़ने की मांग की। साथ ही युवाओं पर लाठीचार्ज करने में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लाठीचार्ज में घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था करने की मांग भी की। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने आदि की भी मांग की। इस अवसर पर संगठन के लोगों ने सब्जी मंडी बदलापुर से जुलूस निकालकर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में दिनेश कांत मौर्य, इन्दु कुमार शुक्ल, रविशंकर मौर्य, दिलीप कुमार खरवार, मिथिलेश कुमार मौर्य, सन्तोष प्रजापति, राजबहादुर विश्वकर्मा, तालुकदार, विजय प्रकाश गुप्ता, अंजली सरोज, अनीता निषाद, चंदा, पूनम प्रजापति, विकास मौर्य, राम आशीष, राहुल, राकेश, विनोद शिव प्रसाद, रविंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें