फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों में मारपीट से वृद्ध को हृदयाघात

Sat, 05 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी में शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पड़ोसियों में खूनखराबा पड़ोस के बुजुर्ग खल्लू (62)  बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई । उधर मारपीट की घटना में छह लोग घायल हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में किशोरी से छेड़खानी के आरोप में दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और छह लोग लहूलुहान हो गए।

पड़ोसियों के इस खूनखराबे को देख बुजुर्ग खल्लू  को घबराहट के साथ सीने में तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ बदलापुर जटाशंकर राव समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। घायल सिराजू, इरफान, मटरू, सुफियान, सलमान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिंद कुमार का कहना है कि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मारपीट केमामले में दोनों तरफ से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें