फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सूटकेस से ट्रेन में मचा हड़कंप

Sun, 12 Mar 2017 08:50 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
suitcase
विज्ञापन
वाराणसी से ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शनिवार की रात लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई से की। जिस पर उसने लखनऊ कंट्रोल को इसकी सूचना दे दी। जंघई से निकल चुकी ट्रेन जब प्रयाग स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने सूटकेस को कब्जे में लेकर जांच की। सूटकेस खाली मिलने पर रेल अधिकारियों के साथ ही यात्रियों ने चैन की सांस ली।  
विज्ञापन


बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस शनिवार रात आठ बजे जंघई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के एस 2 कोच में सीट नम्बर 30 के नीचे वाराण्सी से ही एक सूटकेस पड़ा था। जंघई तक उसे कोइ देखने  तक नहीं आया तब यात्रियो की घबड़ाहट बढ़ी। लोगों ने टीटीई विनोद मिश्रा को बताया। तब तक गाड़ी बरियाराम स्टेशन पहुंच रही थी। टीटीई ने इसकी सूचना कामर्शियल कन्ट्रोल लखनऊ को दिया लेकिन फाफामऊ स्टेशन तक कोई जांच के लिए नहीं आया। प्रयाग पहुंचने पर जीआरपी ने लावारिस सूटकेस कब्जे में लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें