फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी

Thu, 24 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदलापुर मार्ग पर बसरही बाजार स्थित  अंबा धाम मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने शृृंगार के जेवरात उठा ले गए।   जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है।  मंदिर के पुजारी सुधाकर उपाध्याय  ने बताया की वह  मंदिर के एक कमरे में सो रहे थे। रात में मंदिर से खटखट की आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन


इस पर वह तुरंत उठकर बाहर निकलना चाहे, लेकिन चोरों ने पुजारी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी इससे वह बाहर नहीं निकल पाए। बाद में पुजारी ने दरवाजे को पीटना शुरू किया तो  बगल के फू लचंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुजारी के कमरे की कुंडी खोला तो वह बाहर निकले। देखा तो मूर्ति पर लगा शृंगार का सामन और जेवरात  चोर उठा ले गए।

जिसकी सुचना उन्होंने सुजानगंज थाने पर दे दिया। मंदिर के संरक्षक महेश शर्मा ने बताया की  मूर्ति  से आधा किलो  चांदी का मुकुट व लगभग एक किलो चांदी का छतरी  और तीन तोले सोने का हार, चांदी का त्रिशूल, नाक की नथिया, कान की बाली आदि चोर उठा ले गए।  मंदिर पर लगे सीसी टीवी  में पुलिस ने  फु टेज को देखा जिसमे दो चोर पीले रंग के कपड़े से मुंह बांधे हुए थे । फु टेज के आधार पर  पुलिस जांच में जुट गई है । थानाध्यक्ष शिव शंकर  सिंह ने  कहा की जल्द ही चोर गिरफ्तार      कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें