फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लेकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, धान के खेत में ले जाकर लूटी अस्मत

Sat, 17 Oct 2020 09:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दवा लेकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


किशोरी (15) शुक्रवार की शाम दवा लेने बाजार गई थी। वापस लौटते समय गांव की नहर पुलिया के समीप मौजूद दो युवक उसे जबरन बगल के धान के खेत में खींच ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो वह सन्न रह गए।

शनिवार को परिजनों सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें