फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो सवार बारातियों को लूटा, बारात जा रही थी  प्रतापगढ़ 

Wed, 09 Dec 2020 01:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी लखनऊ हाईवे पर जौनपुर-प्रतापगढ़ जिले की सीमा के निकट सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सदिका गांव के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बोलेरो सवार बरातियों के मोबाइल, पर्स लूट लिए। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा से बरात प्रतापगढ़ जा रही थी। जिसमें सिकरारा के खानापट्टी निवासी सचिन सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बरात में शामिल होने जा रहे थे। बोलेरो से वे सदिका गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनके पास से पांच मोबाइल और सभी करीब दस हजार से अधिक रुपये लूट लिए कर फरार हो गए।

पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें