फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से पचास हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर उसके पास से पचास हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों की पिटाई से भयभीत युवक जान बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। शोर सुनकर गांव के लोगों ने दौड़ाया तो दो बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव (40) अपनी बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर मछलीशहर के चक इंग्लिस रामपुर गांव से घर लौट रहे थे। वह बाइक से सिकरारा थाना क्षेत्र के चांदपुर(लखापुर) गांव में नहर की पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिटाई कर उनके पास से पचास हजार रुपये छीन लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने तमंचे के बट से उनके सिर पर प्रहार किया। जिससे उन्हें चोट आई है। जान बचाने के लिए वह नहर में कूद पड़ा तो बदमाश भागने लगे। पीड़ित के अनुसार वह पशुओं का व्यापार करता था। व्यापार के लिए ही साथ में पचास हजार रुपये रखा था। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस पीड़ित और पकड़े गए बदमाश को थाने ले आई। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। इस संबंध में सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि लूट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें