फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बोलेरो व असलहा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। पुलिस ने रविवार को मैदासपट्टी प्राइमरी स्कूल के पास से एक हत्यारोपी और अंतर्जनपदीय शातिर चोर को चोरी की बोलेरो गाड़ी और एक 15 बोर असलहा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी जौनपुर, भदोही और अंबेडकरनगर में हत्या, सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपित सरपतहा थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी चंद्रभान पर सरपतहां थाने में ही चोरी, लूट, सामूहिक दुष्कर्म और गैंगेस्टर सहित नौ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा खुटहन थाने में दो मुकदमा तथा भदोही में लूट और अंबेडकरनगर में लूट के प्रयास में हत्या सहित छ: मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि रविवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि मैदास पट्टी स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक बोलेरो गाड़ी लेकर काफी देर से खड़ा है। पूछने पर किसी का इंतजार करने की बात कह रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर ने उपनिरीक्षक नकी हैदर रिजवी, छटठू यादव, धनई भारद्वाज, शशिकांत यादव, संतराम यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख वह गाड़ी सहित भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ किया तो उसने उक्त सभी घटनाओं में खुद को शामिल होने बात स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें