फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर बदमाशों ने फील्ड आफिसर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने स्वतंत्र मैक्रोफीन कंपनी के फील्ड आफिसर को तमंचा सटाकर उसका बैग लूट लिया। बैग में जरूरी कागजात एवं कुछ पैसे थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के गौरा गांव निवासी शिवप्रकाश यादव अपनी बाइक से बटाऊबीर फील्ड से वापस बदलापुर की तरफ आ रहे थे। वह जैसे ही शाहपुर बाजार में पहुंचे। पीछे से आ रहे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अफसर को असलहा सटाकर बैग छीनकर तियरा रोड की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बैग में एक कंपनी की मोबाइल व पर्सनल मोबाइल, जरूरी कागजात था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें