फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजहत्या के आरोप में पति और ससुर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर।क्षेत्र के रारीकला गांव में सोमवार को विवाहिता मंजू की जलने से हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति हरिकेश और ससुर फूलचंद्र पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ग्राम थलोई थाना मछलीशहर निवासी विनोद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2005 में ग्राम रारीकला निवासी हरिकेश पुत्र फूलचंद्र के साथ धूमधाम से किया था। शादी के बाद से ही पिता-पुत्र दहेज में मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति हरिकेश तथा उसके पिता फूलचंद्र ने मंजू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें