फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटने पहुंची महिला को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। जौनपुर इलाहाबाद रेल मार्ग पर बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार हाल्ट के पास शुक्रवार की सुबह आत्महत्या की नीयत से पहुंची महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

स्थानीय गांव की एक महिला किसी बात से नाराज होकर सुबह कटवार हाल्ट पर पहुंची थी। ट्रेन आती दिखाई दी तो महिला धीरे-धीरे पटरी की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान हाल्ट पर तैनात गार्ड आशीष पांडेय की नजर महिला पर पड़ी। उसने महिला के इरादों को भांप लिया और शोर मचाया। आस पास मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया। सूचना पर ग्राम प्रधान कैलाश नाथ उपाध्याय और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा बुझाकर महिला को घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें