फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बस यात्री के परिजनों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। इंदिरा चौक पर पुलिस ने रविवार को दौड़ा -दौड़ा कर बस यात्रियों की पिटाई कर दी। विरोध में पूरा परिवार बस के आगे बैठकर विरोध जताने लगा जिसके बाद पुलिस ने परिवार के एक सदस्य को थाने से रिहा किया। यात्रियों का दोष वस इतना था कि बस लेट होने पर वह विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के कोइरीपुर बाजार निवासी अरविंद उपाध्याय के घर में किसी की मौत हुई है। वह अपनी पत्नी, छोटे भाई , उनकी पत्नी व चार बच्चों के साथ मुम्बई से वाराणसी आए। जहां वह रोडवेज बस से अपने घर जा रहे थे। रविवार की सुबह साढे छह बजे वह वाराणसी से राजकीय परिवहन विभाग की कैंट डिपो की बस संख्या यूपी 65 एटी 9198 पर बैठे। वाराणसी से बस चलाने के बाद बस चालक जगह - जगह बस रोक रहा था। बस लगभग साढ़े ग्यारह बजे बदलापुर पहुंची तो बस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने चालक से शीघ्र बस रवाना करने की बात कहने लगे इसी बात को लेकर बस के चालक , परिचालक से अरविंद की कहासुनी हो गई। इसी बीच चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने बगैर कोई बात समझे बस से नीचे सपरिवार उतारकर पानी पीने जा रहे अरविंद उपाध्याय उसके छोटे भाई को लाठी एवं लात घूसों से मारने लगी। बीच बचाव करने पहुंची अरविंद की पत्नी तथा दो बच्चों को भी पुलिस वालों ने धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद पूरे परिवार को थाने ले जाकर कोई मुकदमा न लिखाने का प्रार्थना पत्र लिखवाने के बाद छोड़। बस यात्रियों की पिटाई का विरोध स्थानीय लोगों ने किया तो पुलिस ने उन्हें भी धमकाया। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यात्री अगर कोई शिकायत करते है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें