बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा निवासी राजेश मिश्रा ने रविवार को पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर सप्ताह भर पहले लापता हुए छोटे भाई गणेश मिश्रा की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आरोप है कि पांच नवंबर की शाम को राजेश मिश्रा का मानसिक रूप से कमजोर छोटा भाई गणेश मिश्रा घर से बाहर गया था और अब तक नहीं लौटा है।