फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप केस दर्ज,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई कर धमकी दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि सोमवार देर शाम परिवार के लोग जरूरी कार्य से कहीं गए थे। वह अपने घर में अकेली थी। इसी बीच मनीष कुमार नामक युवक किसी बहाने से उसके घर में घुस गया। उसने इधर - उधर की बातें कर उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पीड़ित युवती ने परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ छेड़खानी एवं मारपीट का केस दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। युवक घर से फरार हो गया है। सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें