फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शामिल ट्रक चालक को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाने में तैनात एक सिपाही और मुंशी पर आरोप है कि उन्होंने जिस ट्रक से कार सवार प्रधानाध्यापक की मौत हुई उसके चालक को भगा दिया। हालांकि दूसरे दिन मंगलवार को मडिय़ाहूं के पास से शिक्षक के परिजनों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक को बचाने के लिए सिपाही और मुंशी की भूमिका संदिग्ध होने पर शिक्षक नेताओं ने जहां थानेदार व एसपी से शिकायत की वहीं थानाध्यक्ष ने भी एसपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली के जमुहार गांव निवासी राजेश कुमार पाल सुइथाकला ब्लाक में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। सोमवार को वह अपने एक साथी शिक्षक धर्मेंद्र यादव के साथ कार से मछलीशहर की ओर से जौनपुर जा रहे थे। इलाहबाद जौनपुर मार्ग पर समाधगंज बाजार के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों शिक्षक घायल हो गए। राजेश की इलाहाबाद के के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हगो गई। इधर हादसे में शामिल ट्रक को चालक समेत पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने थाने से उसे रात में ही छोड़ दिया था। शिक्षकों के विरोध के बाद थाने के एक सिपाही को ट्रक की बरामदगी के लिए लगाया गया था। इसी बीच शिक्षक के रिश्तेदारों को पता चला कि ट्रक जौनपुर शहर के बालू मंडी में खड़ा है। थाने के जिस सिपाही को ट्रक को व चालक को पकडने के लिए लगाया गया था उसपर आरोप है कि उसने चालक को फोन कर के बता दिया कि वह बालू मंडी से ट्रक लेकर सुरक्षित निकल जाए। चालक ट्रक लेकर मिर्जापुर रोड भागने लगा। इधर मृत शिक्षक के रिश्तेदार ट्रक के पीछे लगे थे। वे मडिय़ाहूं के आगे ट्रक को रोक लिए पीछे से सिकरारा थाने का सिपाही पहुंचा तो मजबूरन उसे ट्रक समेत चालक को थाने लाना पड़ा। शिक्षकों की शिकायत पर चालक का मोबाइल चेक किया गया तो उसपर सिपाही के नंबर से फोन रिसीव किया गया था। इसकी शिकायत शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने एसपी से की। थानाध्यक्ष संजय राय ने भी सिपाही व मुंशी की भूमिका संदिग्ध होने की शिकायत एसपी से की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ सिकरारा थाने पर जुटे शिक्षकों में मछलीशहर ब्लाक अध्यक्ष रोहित यादव, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष राजीव रत्नम तिवारी समेत पचास से अधिक शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें