फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास सोमवार की आधी रात को सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर निवासी पिंटू गौतम (30) और शिवदास गुप्ता(27) सोमवार की रात कहीं से बाइक से घर लौट रहे थे। रात बारह बजे वे जपटापुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। चालक पिंटू गौतम की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा शिवदास गुप्ता घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें