शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव निवासी विनोद यादव (20) पुत्र रंजीत यादव सोमवार की रात अपनी बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था। सरायमोहीउद्दीनपुर के समीप बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विवाहिता समेत दो ने जहरीला पदार्थ खाया
शाहगंज। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता व युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गम्भीर होने के पर परिजन उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए।
छिड़वा भादी गांव निवासी पुष्पा देवी (25) पत्नी डब्लू सोमवार की रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचारब के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के वैसडीह गांव निवासी संतोष कुमार (30) पुत्र श्री भागवत सोमवार की रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गम्भीर होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है।