महराजगंज/मछलीशहर। जिले के महराजगंज और मछलीशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के मस्थरी गांव निवासी अरविंद वर्मा (20) पुत्र सहदेव सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। भटपुरा गांव में नहर के पास पीछे से पशु लादकर आ रही तेज रफ़्तार से मैजिक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मैजिक समेत चालक फरार हो गया। पुलिस की मदद से बाइक सवार युवक को एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया।
उधर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पराहित गांव निवासी प्रवीन कुमार (18) पुत्र श्याम लाल एवं जमुहर गांव निवासी अजय बिंद (20) पुत्र लाल चंद्र घायल हो गया। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां प्रवीन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव में अनियंत्रित पिकअप पलटाने से इलाहाबाद जिले के मतनी गांव निवासी जमही लाल (35) पुत्र बंशी लाल एवं इलाहाबाद जिले के सराय रामदास निवासी उदय सिंह (50) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।