फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसौली भेला कांड में प्रधान समेत 15 नामजद, 40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर, सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली भेला कांड के मामले में पुलिस ने यादव पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 15 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी छ: नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर पूरा गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। महिलाएं और बच्चों के अलावा गांव में कोई नहीं है। पुलिसिया कहर भी महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को बसौली भेला और हाजी बरूआ गांव के बीच हुए मारपीट और फायरिंग में 17 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बसौली (भेला) व हाजीपुर बरुआ गांव में पीएसी ने गश्त किया। फायरिंग की घटना के बाद दोनों गांव में एतिहातन शाहगंज, खुटहन, खेतासराय पुलिस समेत डेढ सेक्सन पीएसी लगा दी गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। भयवश पुरूष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। राजनीतिक नेताओं का आना जाना शुरू हो गया है। नीलम यादव पत्नी तुलसीराम ग्राम हाजीपुर बरुआर थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर की तहरीर पर बसौली ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह, डिम्पू सिंह, रामबली, मुन्ने, चुन्ने, सचिव, समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी, प्राणघातक हमला सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर सचिव बिंद की तहरीर पर कमलेश यादव, संजीत यादव, शेरबहादुर यादव, कल्लू यादव, जटाशंकर यादव, सुनील यादव व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, धमकी देने, बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें