फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर को ईनाम देने के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक समारोह में डांसर को ईनाम देने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डांसर को ईनाम देने के दौरान घराती पक्ष के ही कुछ लोगों में आपस में विवाद हो गया। एक बार तो लोगो ने बीच बचाव करके दोनो को अलग कर दिया किन्तु नशे में धुत युवक दोबारा भिड़ गए। धारदार हथियार से हमले में विकास मौर्या (24) पवन मौर्या (18) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवको की तहरीर पर गांव के ही एक युवक को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें